अपर आयुक्त प्रशासन ने टीम गठित करके जांच कराने व 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का दिया आदेश
शिकायती पत्र के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों व संस्कृत विद्यालयों में भारी धन उगाही कर भ्रष्ट तरीके से विभागीय नियमों के विरुद्ध अर्हता विहीन लोगों की फर्जी नियुक्ति, पदोन्नति,विनियमतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इनके अनैतिक कार्यों से सरकार की साख पर बट्टा लगाने के साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर लूट पाट की जा रही है जिससे जनपद के विद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण खराब हो रहा है जो समाज के विरुद्ध है। पूर्व के कार्यस्थलों पर भी इनका भ्रष्टाचार का खेल चलता रहा है ये जहां भी रहे हैं अवैधानिक नियुक्ति, पदोन्नति, विद्यालयों पर अवैध कब्जे का अपना कारोबार चलाते रहे हैं। आजमगढ़ में आए अभी कुछ महीने ही हुए हैं परन्तु इनके भ्रष्टाचार की गूंज पूरे जनपद और विभाग में है।


0 Comments