आजमगढ़। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि निलंबित किया गया सफाईकर्मी कमलेश कुमार है। वह फूलपुर ब्लाक के शेखवलिया मटियार गांव में तैनात था।
वह ड्यूटी करने की बजाय लापरवाही बरत रहा था। कमलेश के खिलाफ कई लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद जांच कराई गई। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया गया।
0 Comments