Azamgarh: पुलिस ने खोली 26 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट


आजमगढ़।
एसपी अनुराग आर्य ने रविवार को विभिन्न अपराधों में शामिल 26 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खुलवाया। इसमें सर्वाधिक पांच अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बिलरियागंज थाने में खोली गई। वहीं अपराध की बात की जाए तो शराब कारोबार से संबंधित सर्वाधित नौ अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार को जिन 26 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें चोरीए अवैध शराबए जहरीली शराबए गांजा तस्करीए आर्म्स एक्टए हत्याए गौवधए लूटए दुष्कर्म के बाद हत्या आदि घटनाओं को कारित करने वाले अपराधी शामिल है। हिस्ट्रीशीट के माध्यम से अब इन शातिर अपराधियों की निगरानी आसानी से की जा सकेगी। एसपी के अनुसार गंभीरपुर थाना के भिटिया निवासी हारून उर्फ नाटे के खिलाफ चोरी के मामले में 11 अभियोग पंजीकृत है।

निजामाबाद थाना के बुहसेनपुर निवासी इंद्रेश यादव की अवैध शराब मामले में हिस्ट्रीशीट खुली है। इसके अलावा सूर्यभान निवासी अमदही थाना जहानागंज की आर्म्स एक्ट मेंए परवेज निवासी अमदही थाना जहानागंज की गांजा व शराब तस्करी मेंए लक्ष्मण सैनी निवासी आजमपुर थाना कंधरापुर की नाबालिग संग दुष्कर्म व हत्या के मामले मेंए अनिल यादव व सुरेंद्र यादव निवासी सुरसी थाना सिधारी की गांजा तस्करी मेंए लल्लन यादव निवासी बगवार थाना बिलरियागंज की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 

इसी क्रम में कहरू राम निवासी हरीपुर थाना बिलरियागंज की गौवधए परशुराम यादव निवासी शहाबुद्दीनपुर बिलरियागंज की शराब तस्करीए रफीक अहमद निवासी छिही थाना बिलरियागंज की गौवधए प्रहलाद यादव निवासी शहाबुद्दीनपुर की शराब तस्करीए मान सिंह निवासी सिकंदरपुर थाना जीयनपुर की शराब तस्करीए ललित राजभर निवासी बड़ागांव दीदारगंज की लूटए पंकज यादव व पुनीत यादव निवासी चकगंज अलीशाह थाना दीदारगंज की जहरीली शराबए अशोक यादव निवासी उदयपुर थाना फूलपुर की शराब तस्करीए सुनील यादव निवासी कोठिया थाना सरायमीर की गांजा व शराब तस्करीए नौशाद शेख निवासी सदरपुर खरौली थाना फूलपुर की जाली नोटए अंशदीप सिंह निवासी वाजिदपुर थाना कप्तानगंज की लूट व धोखाधड़ी में हिस्ट्रीशीट खुली।

Post a Comment

0 Comments