विवाह की रस्मों के बीच बार-बार दुल्हन के रूम में जा रहा था दूल्हा...और फिर!


चित्रकूट। कानपुर से आई बरात दूल्हे की हरकतों के चलते बिना दुल्हन के लौटी। दुल्हन के शादी से इनकार के बाद पांच घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा। पुलिस चौकी में समझौते के बाद बरात लौट गई। शिवरामपुर के श्रद्धा उत्सव भवन में कल्ला गांव निवासी शिवनाथ पटेल की पुत्री भावना की शादी का कार्यक्रम गुरुवार को चल रहा था। कानपुर के बर्रा कारगिल निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स जवान वासदेव के पुत्र अमित कटियार की बरात आई थी। रस्म रिवाज के साथ बरातियों का स्वागत व द्वारचार सहित जयमाल हुआ। 

देर रात चढ़ावा की रस्म के दौरान अचानक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि दूल्हा कई बार दुल्हन के पास आया और कहा कि एक साल तक उसकी विदाई नहीं करेंगे। उसकी पढ़ाई पूरी करनी हो तो कानपुर से ही होगी, यहां से नहीं। इन्हीं सब बातों को लेकर वाद विवाद बढ़ गया। समझाने पर दूल्हा अपने पिता से ही उलझ गया। शादी की अन्य रस्में रोक दी गईं। 

वर पक्ष ने आरोप लगाया कि वधू पक्ष ने पूर्व में तय की गई बातों के अनुसार स्वागत व विवाह की रस्म नहीं की है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी रजोल नागर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मारपीट की नौबत आने पर दोनों पक्षों को चौकी लाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ने अपने-अपने खर्च लौटाने की बात कही। दोनों के बीच लेन देन का समझौता होने के बाद वर पक्ष बैरंग लौट गया।

Post a Comment

0 Comments