86 साल पुरानी यह कंपनी रक्षा उत्पाद बनाने का काम करती है। अब यह कंपनी डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में अपनी यूनिट स्थापित करने जा रही है।डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में यूपीडा द्वारा 1034 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है। यह जमीन झांसी की गरौठा तहसील के एरच में स्थित है। इस क्षेत्र को अब सीधा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़े जाने की तैयारी है।
सबसे पहले यहां रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने 400 करोड़ के निवेश से अपनी यूनिट स्थापना की घोषणा की थी। 19 नवंबर 2021 को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीडीएल की इकाई का शिलान्यास किया था। मौके पर जल्द काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि स्वीडन की कंपनी साब एबी झांसी में अपनी यूनिट की स्थापना करेगी। इसके लिए कंपनी की ओर से एमओयू साइन किया जा चुका है।

0 Comments