मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संतोष गुप्ता, बधाई देने वालों का लगा का ताता


लखनऊ।
मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद गुप्ता ने अंबेडकर नगर जिले के भिंयाव ब्लॉक के गांव रफीगंज निवासी व्यापारी व समाजसेवी संतोष गुप्ता को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी मिलने पर लोगों ने सोशल मीडिया सहित और उनके घर पर जाकर बधाई दी है। 


वही प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि संगठन ने मुझे जो नई जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरे मनोयोग से निभाने का प्रयास करूंगा। वैश्य समाज को संगठित कर उनके समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने में हर संभव सहयोग करूंगा। इस अवसर पर अखिलेश यादव, कृपा शंकर गुप्ता, प्रवीण पांडे, मुन्ना पाठक, अमर बहादुर, अरविंद मिश्रा, लालजी शर्मा, रविंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, देव नारायण यादव, उमंग रंजन मिश्रा, कुलदीप कुमार, चंदन कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments