दरअसल सुबेहा थाना क्षेत्र के सराय चंदेल गांव निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह चंदेल (50) बुधवार को खेत में पानी लगाने खेत गए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह सुबेहा रजबहा नहर कोठी के पास उनका शव पड़ा मिला। पास में ही खून से सना इंसुलेटर पड़ा था। माना जा रहा है कि इंसुलेटर से ही सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए।
परिजनों ने बताया कि दिनेश ने एक दिन पहले बैंक से दो लाख रुपए निकाले थे। यह रुपया भी गायब हैं। मृतक दिनेश के चचेरे भाई अवधेश सिंह चंदेल भाजपा नेता है। थाना प्रभारी संजीत सोनकर ने बताया कि सिर पर हमला कर हत्या की गई है। छानबीन की जा रही है।

0 Comments