नशीला पदार्थ खिलाकर युवती की मांग में सिंदूर भर कर बनाया वीडियो ... और फिर!


देवरिया। जिले में युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से गुस्साएं एक सिरफिरे युवक ने नशीला पदार्थ सूंघाकर अचेत कर दिया। आरोप है कि युवती को उसने बेहोशी की हालत में कार में बैठा लिया और मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वीडियो बनाकर उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में मंगलवार को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सदर कोतवाली के रानीघाट निवासी कादिर उर्फ सद्दाम हुसैन के खिलाफ दो दिन पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एक युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी छह महीने से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती के घर वालों ने जब उसकी 27 जनवरी को तिलक और एक फरवरी को शादी तय कर दी। इस शादी से बौखलाए कादिर साजिश में जुट गया और वीडियो वायरल करने लगा। कोतवाल कपिदेव चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments