छत से गिरकर रेल कर्मचारी की पत्नी की मौत, दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप


झांसी।
ग्वालियर में गोले के मंदिर के पास निवासी आरती यादव (26) की शादी 2016 में झांसी के ग्वालटोली निवासी विवेक यादव से हुई थी। विवेक के पिता रेल कर्मचारी थे। 3 साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी, जिस पर अनुकंपा के आधार पर विवेक को नौकरी रेलवे में मिल गई थी।

आरती यादव के भाई दिलीप सिंह यादव ने आरोप लगाया कि विवेक की नौकरी लगने के बाद 20 लाख रुपए दहेज की मांग की जाने लगी थी। न देने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। 

दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी बहन को छत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की पड़ताल जारी है।

Post a Comment

0 Comments