आरोप है कि 19 नवंबर को सिपाही ने उसे अपना व कुछ अन्य लोगों का बीमा कराने के लिए अयोध्या बुलाया। तब वह वहां ड्यूटी के लिए प्रयागराज से आया था। आरोप है कि रात में वह उसे बहाने से अशर्फी चौराहे के पास स्थित होटल में ले गया। वहां उसने कुछ खाने-पीने को दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बाद में होश में आने पर सिपाही को अपने बिस्तर पर देखा। पूछने पर सिपाही ने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि मैंने तुम्हारा वीडियो बना लिया है। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।
महिला का कहना है कि होटल से किसी तरह भागकर उसने अयोध्या के पुलिस अफसरों से संपर्क किया जिन्होंने कहा कि आरोपी प्रयागराज में तैनात है, ऐसे में वहीं शिकायत करो। इसके बाद शुक्रवार को उसने एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी व उसका पिता जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि ने कहा कि शिकायत मिली है जिस पर संबंधित एसीपी को जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments