पूर्व मंत्री अंगद यादव निजामाबाद विधान सभा सीट से कई बार विधायक चुने गए। बसपा सरकार में वे मंत्री भी बनाए गए थे। बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से भाजपा ने अंगद यादव के भतीजे मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। अंगद यादव पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 31 दिसंबर 2022 को ही अंगद यादव का सिधारी थाना क्षेत्र के मुसेपुर स्थित मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को कई थानों की फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला मुसेपुर स्थित पूर्व मंत्री के घर पर पहुंचा। मकान को खाली करा कर उसे सील कर दिया और मुनादी भी कराई। पुलिस व प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।

0 Comments