आजमगढः निजी जमीन में सड़क निर्माण का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश...


आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील के खालिसपुर गांव में निजी जमीन में ग्राम प्रधान द्वारा जबरदस्ती अवैध रूप से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, बूढ़नपुर तहसील के खालिसपुर गांव निवासी विशाल उपाध्याय पुत्र स्व.केदारनाथ उपाध्याय एडवोकेट का आरोप है कि उनकी निजी जमीन गाटा संख्या 800 में जोर जबरदस्ती व मन बढ़ई के बल पर निजी खेत में अवैध रूप से ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव द्वारा निर्माण कराया जा रहा था जिसके बाबत प्रशासन को जानकारी होने पर मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया है।

इस संबंध में विशाल उपाध्याय ने एसडीएम बूढ़नपुर से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मांग किया कि उनकी निजी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से अवैध खड़ंजे को ध्वस्त कर उनके निजी जमीन को पुनः उनके हक़ मे दिलवाने का काम किया है ताकि न्याय व्यवस्था कायम रहे। वहीं एसडीएम ने इस मामले पर पूरी जांच कर अन्य दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी न्याय उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments