आजमगढ़ः सहायक समीक्षा अधिकारी (राजस्व परिषद) बने शिव रतन यादव, चहुंओर मिल रही बधाईयां


आजमगढ़।
जिले के लाल का सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने से जनपद एक बार फिर गौरवान्वित है। इस उपलब्धि पर शिव रतन यादव को बधाई देने का क्रम लगातार जारी है। जिले के महराजगंज ब्लाक के परशुरामपुर गांव के किसान कन्हैया यादव के दूसरे पुत्र शिव रतन यादव बचपन से ही मेधावी छात्र रहे है। शिव रतन की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही परिषदीय  विद्यालय से हुई, इसके बाद श्रीमती तपेश्वरी देवी जायसवाल इंटर कालेज सरदहां बाजार आजमगढ़ से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किए।

चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बीएससी की शिक्षा प्राप्त कर वे सिविल की तैयारी हेतु प्रयागराज चले गए। वहां इलाहाबाद विश्व विद्यालय से एलएलबी व एमए की शिक्षा प्राप्त की। काफी प्रयास के बाद सहायक समीक्षा अधिकारी (राजस्व परिषद) वर्ष 2021 में इन्हें सफलता मिली और वे सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए चयनित हुए। शिव चरन की माता श्रीमती कमलावती देवी गृहणी है।

सहायक समीक्षा अधिकारी शिव रतन यादव ने अपने परिश्रम का श्रेय माता-पिता, बडे भाई हरिरतन यादव और गुरुजनों को देते हुए कहाकि युवाओं को एक लक्ष्य बनाकर जीवन में परिश्रम करते हुए बढ़ते रहना चाहिए और सफलता मिलने तक अपना शत-प्रतिशत देते रहना चाहिए तभी एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी। इस अवसर पर बधाई देने वालों में प्रधानाचार्य चन्द्रभान यादव, सत्यराम यादव, गौरी शंकर यादव, रामचन्द्र यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments