आजमगढ़ दीवानी कचहरी की एडवोकेट ने दाखिल किया स्नातक एमएलसी का नामांकन
आजमगढ़ शहर के बेलइसा की रहने वाली अधिवक्ता विमला देवी वकालत करने के साथ ही राष्ट्रीय विद्यार्थी चेतना परिषद के बैनरतले युवाओं की बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत है। गुरूवार को सुबह करीब आठ बजे अपने निजी वाहन से गोरखपुर आयुक्त कार्यालय पहुंचकर करीब डेढ़ बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंदर यादव, महा प्रधान हरिकेश यादव, दुर्गा यादव, सतीश यादव, संदीप यादव, निर्मला यादव, नीरज, नरेंद्र, महेंद्र यादव, अजय यादव, कमलेश कुमार, राजेश यादव, मनोज यादव, विपिन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments