अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, लगाया गंभीर आरोप


लखनऊ। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर राजनीतिक पार्टियों के ओर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। एक ओर बीजेपी के कुछ नेता उनका खुलेआम समर्थन कर रहे हैं। जबकि विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं. अब समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र शास्त्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा, कोई भी धर्म किसी को गाली नहीं देता है। गाली देने वालों के लिए वो धर्म हो सकता है। लेकिन गाली खाने के लिए वो धर्म नहीं हो सकता है। उन्होंने लोगों से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारियां जमा की हैं। सपा नेता ने आगे कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की जगह जेल में है। अपने बयान एमएलसी ने बाबा बागेश्वर की तुलना निर्मल बाबा से की और कहा कि अंधविश्वास और पाखंड फैलाने वालों को जेल में डालना चाहिए।

सपा नेता ने रामचरितमानस वाले बयान पर कहा हमने रामायण या किसी भगवान पर टिप्पणी नहीं की है। हमने चौपाई के उस अंश पर टिप्पणी की जिसमें समस्त महिलाओं, दलितों और पिछड़ों को अपमानित करने का काम किया गया है। मैंने उस अंश को हटाने की बात की थी। जो बयान दिया था, उस पर आज भी कायम हूं।

Post a Comment

0 Comments