पड़ोसी की बिल्ली ने कराया बवाल, मुर्गे को लेकर जमकर चटकी लाठियां


बरेली। प्रदेश में चूहे और कुत्ते के पिल्ले की हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं कि अब मुर्गे को लेकर बवाल हो गया. दरअसल, पड़ोसी की बिल्ली ने दूसरे पड़ोसी की मुर्गा खा गई. मुर्गे के मालिक ने जब बिल्ली के मालिक से शिकायत की तो बात बढ़ गई. देखते ही देखते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. एक महिला के सिर में गंभीर चोटे भी आई है. इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

गांव मोहनपुर निवासी फरीदा कहना है कि उनके घर में मुर्गे पले हुए है. एक दिसंबर की दोपहर पड़ोसी नदीम की बिल्ली ने उनके मुर्गे को मार डाला. वह इसकी शिकायत लेकर गई तो नदीम और उसकी बहनें समसुन, शबनम, शब्बू, शमा और इन्ना गालीगलौज करने लगी. उनके छोटे बेटे मुजालिद अंसारी ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया.

मुजाहिद को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा. उसकी बहन शादिया बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया. इस दौरान शादिया के कुंडल और अंगूठी भी कहीं गिर गई. हंगामा होते देख आसपास के लोग जुट गए. किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया गया. शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने इस मामले मे थाना कैंट में शिकायत की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Post a Comment

0 Comments