इंटरनेट पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई, अनजान युवक से मिलने युवती पहुंच गई ... और फिर!


अलीगढ़। इंटरनेट पर परवान चढ़े प्यार की वजह से दसवीं क्लास की एक युवती कोचिंग जाने के बहाने घर से भाग गई. घरवालों को लगा कि कहीं कुछ गलत तो नहीं हो गया लिहाजा वो पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने पता लगाया तो युवती की लोकेशन अलीगढ़ के पास हरदुआगंज के पास मिली.

युवती की लोकेशन मिलते ही हरिद्वार पुलिस की एक टीम युवती की तलाश में निकल पड़ी. पुलिस शनिवार को गांव बुढ़ासी पहुंची तो सारा माजरा सामने आया. दरअसल, युवती की इंटरनेट पर एक युवक से दोस्ती हो गई. हरदुआगंज के बुढ़ासी में रहने वाला युवक दिव्यांग था. दोनों के बीच इंटरनेट पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. इसके बाद दोनों के साथ जीने-मरने की कसम खा ली.

फिर क्या था, 19 साल की युवती घर से कोचिंग जाने के लिए निकली और फिर लापता हो गई. पुलिस ने युवती को अलीगढ़ के बुढ़ानी से बरामद किया. इस दौरान युवक मौके से फरार हो गया. एसएचओ ब्रजपाल सिंह ने बताया कि यंुवती को सकुशल लेकर वापस हरिद्वार पहुंचा दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments