उन्नाव। जिले के बांगरमउ कोतवाली में तैनात आरक्षी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी की कोशिश महंगी पड़ गई. पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शादी रूकवा दी. परिजनों में समझौते का प्रयास चल रहा है.
दरअसल, आरक्षी पत्नी को तलाक दिए बिना बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से देर रात को शादी करने जा रहा था. शादी की रस्में निभाई जानी थी. तभी सीतापुर जिला निवासी पत्नी अपने बालिग बेटे के साथ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी.
महिला की शिकायत मिलते ही एसओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शादी रूकवा दी. उधर मामले की जानकारी होने पर चर्चा का विषय बनी हुई है. थाना प्रभारी रमेश चंद साहनी का कहना है कि पत्नी की मौखित शिकायत पर शादी रूकवा दी है. पुलिस के मुताबिक, किसी पक्ष ने अभी तक लिखित तहरीर नहीं दी है.

0 Comments