लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. चुनाव परिणाम के रुझान 12 बजे तक आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है. भाजपा, सपा और रालोद ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है. रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना आगे। पोस्टल बैलेट की गिनती में वह आगे चल रहे हैं.
मैनपुरी में शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं. सपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी है और मुकाबला कड़ा है. रामपुर में उलटफेर शुरू हो गई है, भाजपा आगे बताई जा रही है. मंडी समिति में मतगणना की तैयारी पूरी. 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है.
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लोकसभा की मैनपुरी सीट और विधानसभा की रामपुर जिले में रामपुर सीट और मुजफ्फरनगर में खतौली सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. मतगणना स्थलों पर व्यापक सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. ईवीएम को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में रखा गया है.

0 Comments