दूल्हे की कनपटी पर बंदूक सटाकर दूल्हन ने पूछा, शादी कर रहे हो या नहीं...और फिर!


लखनउ। इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है और शादी विवाह के वीडियो की सोशल मीडिया पर अलग ही फैनब्रेस है। डांस परफारमेंस, वेडिंग आउटफिट्स, दुल्हन की एंटी और शादियों के रोमाटिक से लेकर फनी मोंमेंटस अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन को शादी के मंच पर बंदूक की नोक पर अपने दुल्हे से निकाहनामे पर साइन करवा रही है। इस छोटी सी क्लिप में दूल्हा और दुल्हन मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में दुल्हन दूल्हे को बंदूक की नोंक पर निकाहनामे पर साइन करवा रही है। दुल्हन दुल्हे की कनपटी पर बदूुंक लगाकर कहती है साइन कर रहे हो कि नहीं जिस पर दूल्हा हंसते हुए कहता है कर रहा हूं।
दूल्हा-दूल्हन इस लाइट मोमेंट को एंजाय करते देखे जा सकते हैं।

इस कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया। जब आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते है। उन्होंने आगे लिखा कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए था और बंदूक एक खिलौना थी, भगवान का शुक्र है। सोशल मीडिया पर इस वीडियों को 3.7 मिलियन से अधिक व्यूज और 34.6 k लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाग्यशाली लोग जिससे प्यार करते है, उससे शादी कर लेते है। मौके का फायदा उठाओ। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि हाहाह कितना प्यारा है।

Post a Comment

0 Comments