आजमगढ़ः तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित...

रंगीला और वरूण यादव मुबाकरपुर के वेलकम ढाबा कांड में फरार, जबकि कप्तानगंज में दुष्कर्म आरोपी इशरार को तलाश रही पुलिस


पंकज सिंह

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मुबारकपुर के वेलकम ढाबा कांड में आरोपी रंगीला यादव व वरूण यादव तथा कप्तानगंज में दुष्कर्म के आरोपी इशरार पर 25-25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। दरअसल, बीते 18 नवंबर को मुबारकपुर के लोहरा निवासी शाह आलम पुत्र मोहम्मद वकील ने थाना मुबारकपुर पर शिकायत किया कि 17 नवंबर को समय 21.45 बजे अपने वेलकम ढाबा जमुड़ी बाजार में काउन्टर पर बैठा हुआ था।

उसी समय ढाबे पर रंगीला यादव पुत्र सूर्यभान यादव और वरूण यादव पुत्र सूर्य भान यादव आदि 12 नफर खाना खाने आये, खाने का पैसा न देने की बात को लेकर मालिक व ढाबे के कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी जिसमें ढाबे के कर्मचारी गण को काफी चोंटे आयी, ढाबे को तोड़-फोड़ करके क्षत्रिगस्त किया गया तथा कैश काउन्टर से पैसे निकाला गया।

इस संबंध में पुलिस ने रंगीला यादव व वरूण यादव सहित 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दस आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि शेष 02 आरोपी (रंगीला यादव व वरूण यादव ) फरार चल रहे है। 2 दिसबंर को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य’ द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से प्रत्येक अभियुक्त पर 25-25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

उधर 26 अगस्त को थाना कप्तानगंज क्षेत्र की महिला (वादिनी) ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि विपक्षी इसरार पुत्र समसुद्दीन निवासी जलालपुर जगनन्दनपट्टी द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी व दुराचार की घटना की गयी तथा वादिनी द्वारा पूछने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फरार आरोपी इसरार पुत्र समसुद्दीन निवासी जलालपुर जगनन्दनपट्टी की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

Post a Comment

0 Comments