गोली मारकर लूट की घटना में था वांछित, पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का इनाम किया गया घोषित
आद्या प्रसाद तिवारी
आजमगढ़। बरदह पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश को मुठभेड़ के दौरान दो गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
बरदह थाना क्षेत्र में 29 नवम्बर को बदमाशों द्वारा गोली मारकर चेन छीनने का मामला सामने आया था। मामले में वांछित दीपक राजभर पुत्र अरविन्द राजभर निवासी इरनी थाना बरदह पर 25 का इनाम घोषित किया गया था। आज पुलिस व उक्त वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गयी जिसमें बदमाश के दाहिने पैर व पिंडी में दो लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

0 Comments