मऊ। जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के सरवां ग्राम सभा में जमीनी विवाद के दौरान पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किन्नरों ने थाने का घेराव करके जमकर हंगामा किया। एक घंटे से अधिक समय तक थाने के सामने सड़क जाम करके जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। किन्नरों के विरोध प्रदर्शन को देखकर पुलिस अधिकारियों के हावपांव फूल गए। घंटों कड़ी मशक्कत के उपरांत उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर किसी तरह से किन्नरों का आक्रोश शांत हुआ।
दरअसल, शहर क्षेत्र के थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सरवां में जमीनी को लेकर किन्नरों का किसी से विवाद चल रहा था। इस दौरान किन्नरों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करते हुए कुछ दबंग उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। लेकिन दबंगों के अवैध कब्जे को वे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेेंगे। किन्नरों ने सरायलखंसी थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा।
किन्नरों ने आरोप लगाया कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, लेकिन कुछ दबंग पुलिस कर्मियों एवं राजस्व अधिकारियों को मिलाकर उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करना चाह रहे है। एक घंटे से अधिक समय तक किन्नरों ने थाने का घेराव करने के साथ ही थाने के सामने सड़क जाम करके जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया। बाद एक घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत थानाध्यक्ष के आश्वासन पर किसी तरह से किन्नरों का आक्रोश शांत हुआ। किन्नरों के हंगामे से पूरे दिन जिले चर्चा का विषय बना रहा।
0 Comments