पौधे लगाना नहीं बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना जरूरी...

फल व छायादार पौधरोपण में जुटी रोटरी क्लब


वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल पूरे परिवार के साथ बरकच्छा स्थित राजीव गांधी साउथ केंपस रेजिडेंशियल फ्लैट में वृहद रूप से पौधरोपण किया। क्लब अध्यक्ष मनोज जाजोदिया ने कहा हम लोग 100 की संख्या में सदस्य वाराणसी से इस सेवा कार्य के लिए यहां एकत्रित हुए हैं जिसमें 300 पौधे आम अर्जुन बरगद सहित अन्य पेड़ लगवा रहे हैं और इसकी देखभाल और ट्री गार्ड द्वारा और माली की देखरेख रहेगा चौकी पौधे को लगाना ही नहीं उसको सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।

सचिव अजीत मेहरोत्रा ने बताया परिवार की युवा पीढ़ी को यह बताना भी बहुत जरूरी है की प्रकृति हरियाली एवं पौधे हमारे लिए कितना आवश्यक है कोविड-19 में हम लोगों ने यह महसूस किया है। सलाहकार ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि हम लोग अक्सर यहां पर पौधारोपण का कार्यक्रम करते रहते हैं उसकी देखभाल भी करते हैं और इसकी सुरक्षा के लिए हम लोग ने ट्री गार्ड भी लगवाया हुआ है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने बिल्डम फॉल का स्नान एवं प्रकृति मनमोहक वादियों का शुद्ध वातावरण का आनंद लिया उसके पश्चात शुद्ध देसी खाना दाल चावल बाटी का भरपूर आनंद लिया।

क्लब की महिलाओं ने हाउसिंग म्यूजिकल गेम ,गाना अंताक्षरी, आदि कार्यक्रम कार्यक्रम कराए एवं विजेताओं को पुरस्कार दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव अजीत मेहरोत्रा कोषाध्यक्ष अजय गौतम अविनाश मेहरोत्रा, डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, सतीश बजाज, अशोक अग्रवाल सिंघल सीमा अग्रवाल, नीलम गुप्ता, डॉक्टर ए के सिंह, डॉ मनीष चौधरी, डॉ गौरव गुप्ता, शशि शाह, प्रवीण कुमार साह, दौलत राम जदवानी, महेश मंगलानी, ऋत्विक जैन, अशोक अग्रवाल, संजय जेटली, अमित अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, नरेंद्र सोनी, डॉ मनीष चौधरी, प्रोग्राम के बाद सभी लोगों ने बिल्डम फॉल का लुफ्त उठाया और देसी खाना व्यंजन का आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments