आजमगढ़: समाज के विकास के लिए बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा दिलाना जरूरीः जगरनाथ गुप्ता

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्टीय संरक्षक ने सिधारी के महावीर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए दी आर्थिक मदद


आजमगढ़। शहर के एक निजी होटल में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के नवनिवार्चित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष शंकर साव व संचालन मनोज गुप्ता ने किया।

मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के उद्योगपति व प्रमुख समाजसेवी जगन्नाथ गुप्ता ने कहा कि समाज का सम्पूर्ण विकास तभी होगा जब हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ व्यवसायिक शिक्षा भी प्रदान कराएं ताकि बच्चे आर्थिक रूप से मजबूत होकर समाज के लिए बेहतर तरीके काम कर देश को उन्नति के रास्ते पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ अपने वैश्य समाज के भलाई के बारे में न सोचे बल्कि सबका साथ, सबका विकास के फार्मूले पर काम करे तभी सम्पूर्ण देश का विकास होगा।

इसके पूर्व उन्होंने सिधारी पुराना पुल के समीप मद्धेशिया समाज के श्री महावीर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अपनी ओर से एक लाख रूपए की आर्थिक मदद प्रदान किया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष शंकर साव को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मद्धेशिया समाज के जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, जिला महामंत्री नवनीत गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन गुप्ता, हरिओम, प्रताप, सनी गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीनू जायसवाल, भरत गुप्ता घनश्याम गुप्ता, सुशील, दशमी, योगेंद्र, ज्ञान चंद आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments