नौकरी दिलाने के नाम पर लिए 2 लाख रूपए
pankaj singh
आजमगढ़। रौनापार पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रूपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जालसाली करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम हैदराबाद निवासी हरिश्चन्द्र यादव पुत्र मुसई यादव ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि लड़के उमेशचन्द को नौकरी दिलाने के नाम पर पचास हजार रुपया ट्रान्सफर अजय कुशवाहा पुत्र प्रेमचन्द्र कुशवाहा करने व एक लाख पचास हजार रुपया नकद ( कुल दो लाख रुपये ) दिया गया, अभियुक्त्तों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भेजवाया गया व पैसा मांगने पर नही दिया गया।
इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं में धर्मेन्द्र पुत्र रामनिहोर निवासी भदौरा थाना रौनापार, हरिश्चन्द्र राम पुत्र मुंशी राम निवासी सोन बुजुर्ग थाना रौनापार व प्रेमचन्द कुशवाहा पुत्र शंकर कुशवाहा निवासी बैरागी थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर के खिलाफ पंजीकृत कर विवेचना के दौरान धारा 419 भादवि की घटोत्तरी की गई।
शनिवार को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह फोर्स के आरोपी देवेन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र राम निहोर सा0 भदौरा ता0 नैनीजोर व हरिश्चन्द्र राम पुत्र मुंशी राम सा0 सोनबुजुर्ग थाना रौनापार को बघावर तिराहा से समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार कर लिया।

0 Comments