विवेक जायसवाल
अतरौलिया/आजमगढ़। जिले अतरौलिया थाना के इंदरपट्टी भरसानी गांव में एक युवती की लाश गुरुवार की सुबह घर के भूसा वाले कमरे में लटकी हुई बदामद हुई है. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है.
इंदरपट्टी भरसानी गांव निवासिनी अमता उर्फ बितनी (18) पुत्री किशोर रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रही थी. गुरुवार की सुबह जब वह सोकर नहीं उठी तो परिजन कमरे में देखने गए. वह कमरे में नहीं मिली. परिजनों को लगा कि शौच के लिए खेत की तरफ गई होगी. काफी देर तक जब वह नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की दी.
कुछ ही देर बाद वह घर में स्थित भूसा वाले कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली. परिजनों की सूचना पर सीओ गौरव शर्मा, एसओ नदीम अहमद फरीदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए. इसके बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चरी भेज दिया. परिजनों के अनुसार रोज की तरह बुधवार की रात लगभग दस बजे वह खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थी- मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी- घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है.

0 Comments