आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के काउंसलिंग में छुटे हुए अभ्यर्थियों को अंतिम मौका शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा कला ,विज्ञान तथा वाणिज्य में उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को छुटे हुए काउंसलिंग में नामांकन का अंतिम मौका प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली ने दिया है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान तथा वाणिज्य के रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश समिति के परामर्श के अनुसार प्रवेश हेतु चयनित ऐसे समस्त अभ्यर्थी जिनकी काउंसलिंग निर्धारित तिथि व समय में नहीं हो पाई थी ।वह अपनी छुट्टी हुई काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 23 सितंबर 2022 को महाविद्यालय में प्रातः 10 से दोपहर 12 तक अनिवार्य रूप से करा लें।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सह दर्शनशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ बीके सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के समय प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष का अंकपत्र मूल रूप अथवा प्रमाणित प्रति, एक फोटो युक्त पहचान पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र के साथ उक्त तिथि एवं समयानुसार समस्त छूटे हुए अभ्यर्थी अपना काउंसलिंग अनिवार्य रूप से करा लें।

0 Comments