आजमगढ़ः टप्पेबाज फकीर के झाड़फूंक ने बिगाड़ा पुलिस का तंत्र, एसपी ने संभाला!


आजमगढ़। जिले में एक टप्पेबाज फकीर के झाड़फूंक ने कुछ घंटों के लिए सरायमीर में पुलिस का तंत्र फेल करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तत्काल घटना की संवेदना को समझते हुए मोर्चा संभाला लिया। देर शाम मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निदेश दिया।


दरअसल, सरायमीर थाना क्षेत्र में मोहल्ला चककाजी में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक फकीर के वेष में एक व्यक्ति झाड़-फूंक व इलाज करने के बहाने सोनू जायसवाल के घर पर आया और उनकी बहन से कहा कि अगर आपको इलाज कराना है तो जो किताब लेकर आया हूं उसमें अपना मंगलसूत्र रख दे। और जब तक नमाज पढ़कर न आउ तब तक इस किताब को न खोला जाए। महिला ने अपना मंगलसूत्र रख कर घर के अंदर पूजा करने गई। कुछ देर वापस आई तो देखा की किताब वहीं पर फकीर गायब है। उसने इधर-उधर ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन फकीर फरार हो चुका था।

जब महिला ने किताब चेक किया तो उसमें मंगलसूत्र गायब था। कोध्र में महिला ने किताब जलाने का प्रयास किया गया तो मुहल्ले वालों ने विरोध किया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। देर शाम एसपी स्वयं पहुंचकर मामले का मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

Post a Comment

0 Comments