आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 गैर जमानती वांरटी गिरफ्तार


पंकज सिंह

आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने जिले के 38 गैर जमानत वांरटी को अभियान चलाकर विभिन्न थानों से रविवार को गिरफ्तार किया है। जिसमें नगर क्षेत्र से 20 तथा ग्रामीण क्षेत्र से 18 वारंटी शामिल है।

इस संबंध में पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जिले के 25 थानों के सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वांरट जारी हुए थे लेकिन ये सभी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। ये अलग-अलग मारपीट के मुकदमों में वाछित है।

जिनकों जमानत के बाद न्यायालय में उपस्थित होना था परन्तु ये लोग न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो न्यायालय के द्वारा गैर जमानत वांरट जारी किया गया। शनिवार की रात अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार किया गया ताकि न्यायालय के कार्य में गति आए और उनसब को सजा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments