मगध ने आज लिख दी कल के भारत की तस्वीरः जेपी पांडेय

समाजवादी चिंतक ने कहा 2024 में भाजपा मुक्त होगा पूरा देश


लखनऊ। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी का दामन छोड़कर तेजस्वी यादव के महागठबंधन में शामिल होकर दूसरी पारी खेलने पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी चिंतक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि मगध भारत की आत्मा है। जब भी भारत की अस्मिता और समरस समाज की अमन-चौन आवाम के वजूद को चुनौती दी जाती है, तो प्रतिरोध की मशाल मगध में ही प्रज्वलित होती है।

उपनिवेशवादी ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह से जेपी बाबू ने इंदिरा जी के इमरजेंसी के खिलाफ पटना की ऐतिहासिक रैली से तो लालू यादव ने आडवाणी की सांप्रदायिक रथ यात्रा का प्रतिरोध की उसी मशाल को जलाया था।

आज मगध ने यह एक बार फिर से सिद्ध कर दिया कि दुनिया को डराने वाले सिकंदर को मगध से क्यों डर था? ऐसी क्रांतिधर्मी पवित्र भूमि-मगध को दिल्ली की मौजूदा हुकूमत न खरीद सकती है, न डरा सकती है। इस परिवर्तन से सामाजिक न्याय तथा दलित चेतना की प्रगतिशील ताकतें एकजुट होंगी ,सब में आत्मविश्वास आएगा। 2024 में पूरा देश भाजपा मुक्त होगा।

Post a Comment

0 Comments