पंकज सिंह
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य’ द्वारा सोमवार को सक्रिय गैंग लीडर आरोपी रंगेश यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए सरकारी देशी ठेके की आड़ में मिलावटी व अपमिश्रित शराब बनाने एवं तस्करी जैसे जघन्य अपराध कारित कर रहा है। जिससे जनमानस में सम्प्रदायिक तनाव व्याप्त है। इस गैंग के क्रिया कलापों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध (आपराधिक गैंग) किया गया है। यह गैंग ’“रंगेश”’ गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका ’कोड नं0- “डी- 99”’ होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
1. पुनित कुमार यादव पुत्र दयाराम निवासी चकगंजली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. रामभोज पुत्र सुग्रीव निवासी समसल्लीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
3. अशोक यादव पुत्र बाबूराम निवासी उतपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
4. मो0 फहीम पुत्र मो0 सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
5. मो0 नदीम पुत्र मो0 सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
6. मो0 कलीम पुत्र मो0 सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
7. मो0 नईमपुत्र मो0 सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
8. मो0 सलीम पुत्र मो0 सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
9. पंकज यादव पुत्र दयाराम निवासी चकगंजली शाह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
10. शहबाज पुत्र मो0 रियाज निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
11. सूर्यभान पुत्र रामफेर निवासी गुवाई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

0 Comments