कोतवाल देवगांव शशिमौली पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार पशु तस्करों में मकान नंबर 116 काशी राम अवासा योजना चान्दमारी, थाना शिवपुर वाराणसी हाल पता मकान नम्बर 177 सदर बाजार, थाना कैण्ट, वाराणसी निवासी हैदर अली पुत्र मो. असमल और मकान नंबर 116 कांशीराम आवास योजना चांदमारी, थाना शिवपुर वाराणसी, हाल पता मकान नंबर 177 सदर बाजार, थाना कैंट, वाराणसी का नाम शामिल है. कोतवाल देवगांव शशिमौली पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को यह दोनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए देवगांव कोतवाली को नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित मोलनापुर तिराहे पर खड़े थे.
पुलिस को देखकर पशु तस्कर इधर उधर हटने लगे. शक होने पर दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान पता चला कि यह दोनों पेशेवर पशु तस्कर हैं. इनकी गिरफ्तारी न हो पाने की वजह से एसपी अनुराग आर्य द्वारा दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. कोतवाल ने बताया कि दोनों पेशेवर अपराधी हैं और पशु तस्करी करते हैं. इन दोनों को जेल भेजवा दिया गया। इनके जरिए हुई पूछताछ के दौरान इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही.

0 Comments