आजमगढ़: SP ने धीरू उर्फ धीरेन्द्र सिंह के गैंग के 02 सदस्यों को किया सूचीबद्ध


पंकज सिंह
आजमगढ़। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा सक्रिय गैंग लीडर अपराधी धीरू उर्फ धीरेन्द्र पुत्र रणजीत सिंह निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर, आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए अवैध शराब की तस्करी जैसा जघन्य अपराध कारित कर रहा है। 

इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकशु लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध (आपराधिक गैंग) किया गया है। यह गैंग *“धीरू उर्फ धीरेन्द्र”* गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका कोड नं0- *“डी- 97”* होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है।

1. मनोज उर्फ धनन्जय राजभर पुत्र स्व0 जानकी प्रसाद निवासी ढेलुआ बसन्तपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़

2. धीरेन्द्र सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ हाल पता दाऊदपुर खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।

Post a Comment

0 Comments