पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव की पत्नी का निधन, शोक की लहर


आजमगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव की पत्नी आशा देवी का शनिवार की दोपहर करीब 4:00 बजे नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 90 वर्ष थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में होगा। उनके एकमात्र पुत्र विजय यादव जो अमेरिका में रहते है। जो अभी दिल्ली पहुंचे हैं।
जानकारी मिलने पर सपा नेता पूर्व मंत्री चंद्र देव राम करैली के नेतृत्व में दैनिक देवब्रत कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विजय कुमार देवव्रत, सूबेदार यादव, राम बुझारत यादव, स्वराज इंडिया के रामनिवास यादव, रामसिंह यादव, देवव्रत श्रीवास्तव, राजेश यादव, नागेंद्र सिंह, राम दरश यादव आनंद उपाध्याय, संदीप उपाध्याय समेत दर्जन भर लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments