बलिया में रिश्ते का कत्ल-चाकू घोंपकर कर चाचा को मार डाला!


बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर गांव में भतीजे ने चाकू से गोदकर चाचा की हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुई वारदात से गांव में अफरा-लफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। एसपी राजकरन नय्यर व एएसपी दुर्गा दत्त त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी के मुताबिक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित भतीजा अभी पुलिस पकड़ में नहीं आया है।

दरअसल, दुबहर गांव निवासी अशोक सिंह (50) पुत्र बटेश्वर राय से किसी बात को लेकर भतीजे से तकझक हो गयी। बात-बात में ही भतीजे ने चाचा पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले से गंभीर रूप से घायल होकर चाचा आंगन में छट पटाते रहे, किंतु किसी ने उनकी मदद नहीं की। लगभग 2 घंटे के बाद घटना की सूचना थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र को मिली।

जिसके तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अशोक सिंह के शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने हिस्से की जमीन लगभग एक बीघा को जोतने एवं बोने का काम करते थे और खुद की व्यवस्था खुद से करते थे।

Post a Comment

0 Comments