आजमगढ़ः पत्नी से नाराज युवक ने बिजली का तार पकड़ दी जान- गांव में मचा कोहराम


आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में शुक्रवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद रात में पति ने बिजली का तार पकड़ लिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कंधरापुर के गयासपुर में 40 वर्षीय सरोज पासवान पुत्र राम बूझ पासवान का शुक्रवार की शाम पत्नी से कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर सरोज पासवान ने बिजली का तार पड़ लिया। करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को चार पुत्र व एक पुत्री है।

Post a Comment

0 Comments