यूपी में पहली बार 16 जून को खोले जाएंगे परिषदीय स्कूल- बच्चों की स्वागत की तैयारी


लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बृहस्पतिवार से पठन-पाठन शुरू होगा। परिषद के शैक्षिक सत्र 2022 के कैलेंडर में पहली बार 16 जून से विद्यालयों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में बच्चों का स्वागत किया जाएगा और सजावट कर अच्छा माहौल भी दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments