लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम कुछ देर में जारी होगा। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से इसे लेकर आधिकारिक अपडेट भी जारी कर दिया गया है। यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा 18 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। बता दें कि यूपी बोर्ड ने शुक्रवार 17 जून, 2022 को परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 48 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। अब इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।
उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

0 Comments