गौरतलब है नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर यूपी विधानसभा में तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने बिहार में का बा और फिर यूपी में का बा गाना गाकर धूम मचा दी थी। नेहा ने अपने गानों के जरिए पहले नीतीश कुमार और फिर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था। इस दौरान नेहा सिंह राठौर को गाने के जरिए जवाब दिया था मैथिली ठाकुर ने जो खुद एक लोक गायिका हैं। नेहा के का बा के जवाब में मैथिली का ई बा काफी चर्चित हुआ था।
दोनों की सुरीली जुगलबंदी मीडिया में खूब छाई रहती थी। बहरहाल नेहा सिंह राठौर अब यूपी की ही बहू बन गई है। नेहा अपनी शादी में खूबसूरत साड़ी पहने नजर आई। इस दौरान उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शादी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर अपनी शादी तामझाम से दूर रखना चाहती थी इसलिए शादी लखनऊ में रखी गई।

0 Comments