ये हंगामा बैठक में मौजूद महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी के सामने हुआ। मनमोहन सैनी का आरोप है कि इस विवाद के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने सर्किट हाउस के दूसरे कमरे में उन पर हमला कर दिया और लात-घूंसों से उन्हें मारा-पीटा गया और जान लेने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि वो अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत थाने में करेंगे।
इस वीडियो के वायरल होते ही सपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। सपा ने वीडियो ट्वीट करके लिखा, धत्त तेरी, लत्त तेरी, हट्ट तेरी, लात घूंसे और जूतम पैजार करते भाजपाई देखिए, ये राजकोष की बंदरबांट हेतु इकट्ठा हुए पार्टी विद डिफरेंस वाले भाजपाई हैं जो कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के सामने बाहें चढ़ाकर अपने जूतम पैजार शक्ति का प्रदर्शन कर रहे, यही तो इनका असली चेहरा है!
वहीं इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि समय-समय पर भाजपा अपने गुंडे और लफंगे होने का चारित्रिक प्रमाण देती रहती है। मंत्री जितिन प्रसाद की मीटिंग में जिस तरह से भाजपाईयों ने आपस में ही गाली-गलौज और जूते-चप्पल चलाये वो इनकी ओछी मानसिकता को बताता है। जो अपने ही नेताओं को नही संभाल पा रहे वो प्रदेश क्या संभालेंगे!

0 Comments