पंकज सिंह
आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने शादी के नाम पर हवस का शिकार बनाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सौरभ यादव ने उनकी पुत्री के साथ शादी के नाम पर हवस का शिकार बनाया और शादी करने से इनकार कर दिया। जब इस घटना की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचा तो उसके घर वालों ने बुरी तरह मारपीट किया।
इस संबंध में पुलिस ने सौरभ यादव पुत्र हरिवंश, हरिवंश पुत्र रामलखन, निर्मला पत्नी हरिवंश, व्यूटी पुत्री हरिवंश, गोल्डी पुत्री हरिवंश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। सोमवार को उ0नि0 रविन्द्र प्रताप यादव मय हमराही मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र हरिवंश उम्र 20 वर्ष निवासी महरूपुर थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ को समय 07.20 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

0 Comments