आजमगढ़। मऊ जिले के दोहरीघाट नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व बसपा नेता त्रिलोकी सोनकर ने आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सोनकर बस्तियों में दौरा कर बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुडडू जमाली की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से मेहनगर, मुबारकपुर, सगड़ी, आजमगढ़ व गोपालपुर में सोनकर समाज के लोगों से मिलकर बसपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से मत देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सपा-बसपा गठबंधन में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। लेकिन करवल से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया जिसके कारण चुनाव हो रहे है। इस बार बसपा सुप्रीमो ने शाह आलम गुडडू जमाली को दुबारा प्रत्याशी बनाया है। बसपा प्रत्याशी को दलित, मुस्लिम व अन्य बिरादरी का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिसके कारण बसपा प्रत्याशी को बड़ी जीत मिलेगी।

0 Comments