आजमगढ़: सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाला गिरफ्तार


पंकज सिंह

आजमगढ़। बरदह पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को व0उ0नि0 शमशेर यादव मय हमराह को क्षेत्र में आम लोगो द्वारा जानकारी मिली कि मनोज कुमार राय S/O हृदयनरायन राय निवासी बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर धार्मिक भावनाओ को ठेंस पहुंचाने वाला एक पोस्ट साझा किया हैै।

जिससे एक वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाए आहत होने एवं मुश्लिम समुदाय के लोगो द्वारा आक्रोश प्रकट किये जाने के बाबत स्थानीय थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिह द्वारा सम्पादित की जा रही थी इसी क्रम मे आरोपित मनोज कुमार राय पुत्र हृदयनरायण राय को उसके घर से समय 21.20 बजे हिरासत पुलिस मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments