पंकज सिंह
आजमगढ़। जुम्मे के नमाज के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में हुए भारी बवाल के बाद जिले की पुलिस काफी मुस्तैद है। जिले में पुलिस बल का लगातार भ्रमण जारी है। मंगलवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक अखिलेश कुमार एसपी अनुराग आर्य’, एएसपी शैलेन्द्र लाल सीओ सिद्धार्थ तोमर’, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व पुलिस लाईन्स के फार्स के साथ थाना कोतवाली से महिला अस्पताल, चौक, सर्राफा मार्केट, पुरानी कोतवाली, तकिया, जामा मस्जिद, पाण्डेय बाजार, शिबली कालेज, पहाड़पुर तिराहा तक पैदल मार्च किया गया।
गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी। व बड़ी दुकान के मालिकों से दुकान के समाने सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु बताया गया तथा व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याए भी सुनी गयी।

0 Comments