आजमगढ़ः निरहुआ बोले...सांसद नहीं सेवक हूं- जो भी अपेक्षाएं सब होगी पूरी


आजमगढ़। भाजपा नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का सदर विधानसभा के नेहरू हाल में भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम कि पराकाष्ठा से उपचुनाव में विजय प्राप्त हुई है। यह विजय जनता की विजय है जनता ने इस बार विकासवाद को चुना है।

सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि मैं आजमगढ़ की जनता और भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रचण्ड गर्मी में भी कमल खिलाने के लिए मेहनत किया। मैं आजमगढ़ का सांसद नहीं सेवक हूं। मैंने मुख्यमंत्री से मिलकर कहा कि आजमगढ़ की जनता ने बड़ी उम्मीद व विश्वास से कमल खिलाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने तुरन्त अपने अधिकारियो को आदेश दिया की रूके हुए सभी विकास कार्यों को शुरू किया जाए।

उन्होंने कहा कि यही ही रहकर आप सब की सेवा करूंगा। जो भी अपेक्षाएं हैं वह सब पूरी होंगी। बनारस व गोरखपुर की तरह ही आजमगढ़ का विकास होगा। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह, धु्रव सिंह, ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सतेन्द्र राय, अरविन्द जायसवाल, मंजू सरोज, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विनोद उपाध्याय, बृजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, अवनीश मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, बबिता जसरासरिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments