पंकज सिंह
आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में देर शाम रिटायर्ड सैनिक के प्रापर्टी विवाद में पिता-भाई को गोली मार कर हत्या कर दी। इस वारदात में मृतक के पत्नी भी गंभीररूप से घायल हो गया। खुद रिटायर्ड सैनिक ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। वहीं वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि कप्तानगंज के धनधारी निवासी मनोज सिंह उम्र 45 पुत्र श्रीनारायण सिंह ने आपस में कहा सुनी के दौरान अपने पिता श्रीनारायण सिंह व सगे भाई मनीष सिंह को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी जिससे दोनों की मृत्यु हो गयी। आरोपित के द्वारा अपने बड़े पिता की पत्नी को भी लाठी डंडे से पीटा है जिनको इलाज के लिये भेजा गया है। आरोपित मनोज सिंह पुलिस हिरासत में है एवं विस्तृत पूछताछ की जा रही है मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आरोपित रिटायर्ड सैनिक है, इसके पिता जी भी सेना से रिटायर्ड थे। एक साल पहले रिटायरमेंट पर आया है। इसके सगे भाई मनीष सिंह (मृतक) को इसके बड़े पिता स्व रामनारायण सिंह की पत्नी ने 6 वर्ष की आयु में गोद ले लिया था। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे मनोज सिंह व इसके पिता श्री नारायण सिंह में प्रॉपर्टी व खर्चे को लेकर कहासुनी हो गयी इस बीच मनीष सिंह भी आ गया। इसी दौरान आरोपित ने पहले अपने पिता और फिर भाई पर गोली चला दी। गोली लगने से दो घायल होकर गिर पड़े। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।

0 Comments