आजमगढ़। शुक्रवार को इलीट शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं एनीमिया मुक्त भारत स्थाई प्रकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजाद भगत सिंह ने कहा कि तमसा माता, धरती माता एवं परिवार की धुरी मातृशक्ति की सेवा (एनीमिया जांच) अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। एनीमिया मुक्त अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए, आगे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके पूर्व रीजनल मंत्री संस्कार अशोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लोगों नें भारत माता एवं प्रेरणा स्रोत विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके भाविप की परम्परानुसार राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। वहीं इस दौरान आयोजित जांच शिविर में 28 लोगों ने हीमोग्लोबिन की जांच कराई।
इस अवसर पर गिरिराज सिंघल, शिखा अनिल अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंह, लतिका अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, पंकज अग्रवालएवं एलीट शाखा के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

0 Comments