आजमगढ़ः गले में कैंची मार कर हत्या करने वाला नाई गिरफ्तार - पहले बाल कटवाने को लेकर हुआ था विवाद


पंकज सिंह

आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस ने सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में युवक के गले पर कैंची से वार कर हत्या करने वाले आरोपित परवेज उर्फ सिबू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर आला कत्ल कैंची बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज के बड़सरा खालसा ( कोइनहा बाजार) हरिकेश ठठेर पुत्र रामसमुझ ठठेर ने सूचना दिया की एक जून को मेरा लड़का शिवशंकर ठठेरा बाल दाढी बनवाने के लिए परवेज उर्फ शिवू पुत्र समसाद के दुकान पर समय करीब समय 6.30 बजे शाम गया था जहाँ पर नम्बर से बाल बनाने की बात कहने पर परवेज उर्फ शिबू उपरोक्त हिंसक होकर कैची से जान से मारने की नियत से लड़के शिवशंकर के गले मे कैची से जोरदार वार कर गम्भीर रूप से घायल कर अधमरा कर दिया।

जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहाँ उसे एम्बुलैस में रखने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस के आरोपित परवेज का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments