आजमगढ़ः लड़की ने बात करने से किया मना तो घर में घुस कर मारा चाकू-पकड़ने पर छत से कूदा


पंकज सिंह

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय मंतराज में एक लड़की ने जब लड़के से बात करने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर लड़के ने घर में घुस लड़की के गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने जब लड़के को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह छत से कूद गया। जिससे वह बिजली के तार से टकरा कर घायल हो गया। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लड़के हालत गंभीर बनी हुई। जबकि लड़की खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब दस बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय मंतराज गांव में आशीष शर्मा ने एक लड़की के घर में घुसकर उसके गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जब परिजनों ने आशीष को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह छत से कूद गया। जिससे वह बिजली के तारों से टकरा कर बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आशीष हालत नाजुक बनी हुई है। लड़की परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments